सावन के पहले सोमवार से लेकर हरियाली तीज तक… इन टॉप ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन से अपने हाथों को दें स्टाइलिश लुक
- Get link
- X
- Other Apps
L
सावन के पहले सोमवार से लेकर हरियाली तीज तक… इन टॉप ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन से अपने हाथों को दें स्टाइलिश लुक
सावन का पावन महीना अब बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। यह न सिर्फ धार्मिक आस्था और व्रत-त्योहारों का प्रतीक है, बल्कि श्रृंगार और सजने-संवरने का भी सुनहरा अवसर लाता है। इस महीने में महिलाएं अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचाती हैं। ऐसे में आप भी इन मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में रचा सकती हैं।

Sawan Mehndi Designs 2025: सावन का महीना अपने साथ ठंडी फुहारें और हरियाली के साथ-साथ कई सारे त्योहार भी लाता है। इसमें पहला सोमवार, रक्षाबंधन और हरियाली तीज जैसे कई त्योहार महत्वपूर्ण होते हैं। इस समय लड़कियां और विवाहित महिलाएं पारंपरिक परिधानों और गहनों से खुद को सजाती हैं। सावन में महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी भी लगाती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने हाथों को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडी मेहंदी डिजाइनों को लगा सकती हैं।
फ्लोरल बेल मेहंदी डिजाइन
सावन के पावन महीने में आप अपने हाथों पर फ्लोरल बेल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। आप इस तस्वीर से भी आइडिया ले सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में जालदार पैटर्न, मोटिफ्स, फ्लोरल बेल और मांडला आर्ट का खूबसूरत मेल दिखाया गया है। यह नई नवेली दुल्हन के लिए भी परफेक्ट डिजाइन है, जो हाथों को बेहद आकर्षक और पारंपरिक लुक देता है।

ज्योमेट्रिक पैटर्न वाला मेहंदी डिजाइन
ज्योमेट्रिक पैटर्न वाला मेहंदी डिजाइन सावन के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आप इस मेहंदी डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तस्वीर में ज्योमेट्रिक पैटर्न और फ्लोरल मोटिफ्स सहित कई तरह के डिजाइन बनाए गए हैं, जो हाथों को यूनिक टच देते हैं।

चेक पैटर्न मेहंदी डिजाइन
आप इस मेहंदी डिजाइन को भी अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में चेक पैटर्न सहित कई डिजाइनों को बनाया गया है, जो हाथों की खूबसूरती को काफी बेहतर बना रही हैं। यह सावन और तीज के लिए परफेक्ट चॉइस है।

मंडला मेहंदी डिजाइन
त्योहार के लिए मंडला मेहंदी डिजाइन एक बेहतर ऑप्शन होता है। इस मेहंदी में मंडला डिजाइन को उकेरा गया है, जो काफी बेहतर लग रहा है। यह डिजाइन पारंपरिक अवसरों के लिए बेहद शानदार है।


- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment