पंजाबी सूट के साथ पहनने के लिए लेटेस्ट Juti Designs हो सकती हैं सहीं, विकल्प के साथ समझें

 

पंजाबी सूट के साथ पहनने के लिए लेटेस्ट Juti Designs हो सकती हैं सहीं, विकल्प के साथ समझें

पंजाबी सूट के लिए चाहिए बेहतर जूती,जो क्लासी लुक देने के साथ आरामदायक भी हो? तो ये विकल्प हो सकते हैं सही, जानिए किस तरह की जूती आपके लुक को करेंगी पूरा।

पंजाबी सूट के लिए लेटेस्ट Juti Designs

जब भी बात आती है आरामदायक कपड़ों की, तो महिलाएं ज्यादातर सूट पहनना पसंद करती हैं, और पंजाबी सूट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके साथ महिलाएं अलग-अलग प्रकार की जूती पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी जूती पहनने के शौकीन हैं, लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि किस प्रकार की जूती आपके लिए सही हो सकती है, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपके लिए कुछ Latest Juti के डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने सूट के साथ आसानी से मैच करके पहन सकती हैं। इनमें आपको अलग-अलग प्रकार के रंग और डिज़ाइन के विकल्प मिल जाएंगे, जो आपको आकर्षक लुक दे सकती हैं साथ ही, इन्हें पहनकर चलना भी काफी आरामदायक रहेगा। ऐसी ही जानकारी के लिए आप स्टाइल स्ट्रीट से मदद ले सकती हैं।

पंजाबी सूट के साथ जूती का चयन कैसे करें?

  • रंग - पंजाबी सूट के रंग से मेल खाने वाली जूती ले सकती हैं, जैसे कि अगर आपका सूट हरे रंग का है, तो आप हल्के हरे रंग की जूती ले सकती हैं। साथ ही आप सूट के कंट्रास्ट के अनुसार Juti चुन सकती हैं। जैसे कि अगर आपके सूट का रंग गुलाबी है और चुनरी सफेद, तो आप सफेद रंग की जूती ले सकती हैं, जो काफी सुंदर दिख सकती है।
  • डिज़ाइन - जूती में अलग-अलग डिज़ाइन मिलती हैं, जिन्हें आप अपने सूट से मैच करके पहन सकती हैं, जैसे कि आपके सूट पर ज़री की कढ़ाई की गई है, तो आप ज़री की कढ़ाई वाली जूती ले सकती हैं, जो आकर्षक लग सकती है। यहां तक कि, अगर आपका सूट काफी हेवी है, तो आप हल्के काम वाली जूती को पहन सकती हैं, जो काफी रॉयल लुक दे सकती है।
  • पैटर्न - जूती में अलग-अलग पैटर्न की जूतियां मिलती हैं। जैसे कि ज़री का काम, कढ़ाई का काम, जिन्हें आप अपने पंजाबी सूट के अनुसार चुन सकती हैं। ये काफी क्लासी दिखता है।
S.No.Top ProductsFeatureRating
01House of Pataudi Women Floral Sequin Embellished Leather Mojarisबेज रंग4.5/5
02Mochi Women Embroidered Mojarisगोल्डन टोन4.8/5
03Bata Black Ethnic Fabric Embellished Mojarisसोल टीपीआर मटेरियल4.4/5

Top Five Products

  • House of Pataudi Women Floral Sequin Embellished Leather Mojaris

    House of Pataudi Women Floral Sequin Embellished Leather Mojaris

    बेज रंग में आने वाली यह मोजड़ी काफी सुंदर दिखती है। इसमें 2 साइज मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने पैर के साइज के अनुसार चुन सकती हैं। इस मोजड़ी को सिंथेटिक मटेरियल से बनाया गया है, जो काफी आरामदायक है। साथ ही काफी मजबूत भी है, जिस वजह से लंबे समय तक चल सकती है। इसका सोल लेदर से बना हुआ है जो चलते वक्त पैरों को आराम देता है। बता दें कि इस Mojari पर गोल्डन रंग के सीप और मोती से कढ़ाई की गई है, जो इसे काफी आकर्षक बना रही है। इसे आप खासकर पंजाबी सूट के साथ स्टाइल करने के साथ ही साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं।

    01
  • Mochi Women Embroidered Mojaris

    Mochi Women Embroidered Mojaris

    मोची ब्रांड की इस जूती में अलग-अलग साइज मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी साइज के अनुसार चुन सकती हैं। यह Mojari गोल्डन टोन में उपलब्ध है, इस जूती को चौकोड़ डिजाइन में बाया गया है। इस जूती को आप सूट, साड़ी के साथ आसानी से पहन सकती हैं, साथ ही इसे रोजमरा के जिन्दगी में इस्तेमाल कर सकती हैं। इस Mochi ब्रांड की जूती को सिंथेटिक मटेरियल से बनाया गया है, जो काफी मजबूत है, इसलिए यह लंबे समय तक चल सकता है। इसे आप सूखे कपड़े की मदद से आसानी से साफ कर सकती हैं।

    02
  • Bata Black Ethnic Fabric Embellished Mojaris

    Bata Black Ethnic Fabric Embellished Mojaris

    बाटा ब्रांड की यह जूती काले रंग में आती है, जिसमें आपको अलग-अलग साइज के विकल्प मिल जाएंगे। यह टो शेप में आती है, जो चलते वक्त पैरों को आराम दे सकती है। साथ ही इस Bata Mojari को आप सूट, साड़ी, पटियाला के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो देखने में काफी सुंदर लग सकती है। इसका सोल टीपीआर मटेरियल से बना हुआ है जो काफी मुलायम और आरामदायक रहेगा। सबसे अच्छी बात है कि इस जूती को आप आराम से सूखे कपड़े से साफ कर सकती हैं।

    03
  • Fulkari Women Ethnic Mojaris Flats

    Fulkari Women Ethnic Mojaris Flats

    लाल रंग में आने वाली यह मोजड़ी काफी सुंदर दिखती है, जिसे राउंड टो शेप में बनाया गया है। इसमें अलग-अलग साइज मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने पैर के अनुसार चुन सकती हैं। इस मोजड़ी का ऊपरी भाग लेदर मटेरियल से बनाया गया है, जो आरामदायक होने के साथ ही काफी मजबूत होता है। इस जूती का सोल भी लेदर से बना हुआ है, जो चलते वक्त पैरों को आराम देता है। बता दें कि इस Mojari पर काफी बारीकी से काम किया गया है, जो इसे काफी आकर्षक बनाता है। इसे आप खासकर सूट और साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो आपके लुक में चार चांद लगा सकता है।

    04
  • Metro Women Ethnic Mojaris Flats

    मेट्रो ब्रांड की इस मोजड़ी पर काफी बारीकी से काम किया गया है, जो देखने में काफी क्लासी लगती है। गोल्डन रंग में आने वाली यह जूती लाल, हरे रंग के सूट पर काफी जंच सकती है। इस मोजड़ी को आप सूट के अलावा साड़ी और लहंगा के साथ भी पहन सकती है, जो काफी शानदार लगेगी। इस जूती को सिंथेटिक मटेरियल से बनाया गया है, जो काफी मुलायम और आरामदायक रहेगा। सबसे अच्छी बात है कि इस चप्पल को आप आराम से सूखे कपड़े से साफ कर सकती हैं।

    05

किस मटेरियल से बनी जूती ज्यादा बेहतर होती है?

ज्यादातर महिलाएं जूती पहनना पसंद करती हैं। लेकिन किस मटेरियल से बनी जूती पैरों के लिए आरामदायक होती है, यह जानना काफी जरूरी है। आपको बता दें कि बाजार में अलग-अलग मटेरियल से बनी Latest Design की जूती मिलती है, जैसे कि चमड़ा, फैब्रिक, सिंथेटिक्स, रबर जिन्हें पहनकर पैरों को काफी आराम मिल सकता है।

  • चमड़ा- इस मटेरियल से बनी जूती काफी मजबूत होती है, जिस वजह से वह लंबे समय तक चल सकती है। इस जूती को पहनने से पैरों में कम पसीना आता है। इसमें आपको अलग-अलग डिजाइन भी मिलती हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।
  • फैब्रिक- बता दें कि पॉलिएस्टर, ऊन और नायलॉन के फैब्रिक से बनी जूतियां मिलती हैं, जो आरामदायक होती हैं। इन्हें पहनकर आप लंबे समय तक रह सकती हैं।
  • सिंथेटिक्स- इस मटेरियल से बनी जूती लचीली होने के साथ ही मुलायम भी होती है। इन्हें आप रोजाना के इस्तेमाल के लिए ले सकती हैं। यह पैरों को आराम देने के साथ लंबे समय तक चल सकती है।
  • रबर- इस मटेरियल से बनी जूती काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इसमें सबसे अधिक लचीलापन होता है, जिसकी वजह से चलते वक्त पैरों को आराम मिलता है। बता दें कि इनसे बनी जूती फिसलने से रोकती है, साथ ही वजन में हल्की होती हैं, जिसकी वजह से आप आसानी से इन्हें पहन सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Tejasswi prakash

सावन सोमवार और हरियाली तीज पर लास्ट मिनट लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, फेस्टिव लुक के साथ मिलेगा ट्रेडिशनल टच

Sikandar movie 2025